मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष-2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी किया है। नए शेड्यूल में परीक्षा की तिथियों और कुछ विषयों के क्रम में बदलाव हुआ है। 10वीं कक्षा का हिंदी का पेपर अब 11-फरवरी के बजाय 6 मार्च और 12वीं का हिंदी का पेपर 7-फरवरी की जगह 7 मार्च-2026 को होगा।