एमपी में 2027 से साल में 2 बार आयोजित की जाएगी पीएससी की परीक्षा: CM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' में घोषणा की है कि 2027 से राज्य लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा साल में 2 बार होगी। इसके साथ ही उन्होंने 12 नए मेडिकल कॉलेज, 12 कौशल विश्वविद्यालय, सरकारी कॉलेजों में मुफ्त कोचिंग और शोधकर्ताओं का स्टाइपेंड ₹16,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने की भी घोषणा की।