MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हमने बातचीत के लिए बनाई समिति
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में किसानों के आंदोलन पर कहा, "हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है, सकारात्मक सुझावों के साथ समस्या का समाधान संवाद से निकालते हैं।" उन्होंने कहा, जनता को कष्ट न हो इसकी चिंता दोनों पक्षों को करनी चाहिए। सरकार ने कमेटी गठित की है जो किसानों से सतत संवाद कर रही है।"