MP में दिग्विजय सिंह की फिसली ज़ुबान; कहा- बाबरी मस्जिद शहीद होने पर दंगे हमने करवाए

शाजापुर (एमपी) में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक रैली में बाबरी मस्जिद के विध्वंस को लेकर बात की है। उन्होंने गलती से कहा, "बाबरी मस्जिद जब शहीद हुई उस समय मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था। मैंने लगभग 2-हफ्ते तक कमिटी के दफ्तर में रात बिताई लेकिन हिंदू-मुसलमानों को जोड़कर हमने दंगा-फसाद होने में पूरी कोशिश की।"