गुना (एमपी) में काजल सहरिया नामक महिला ने उसे खुदकुशी से रोकने वाले शख्स रामप्रसाद पारदी से शादी की है। काजल अपने पति की मारपीट से तंग आकर रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी करने गई थी। पत्नी की मौत के बाद अकेले हो चुके रामप्रसाद ने काजल को घर ले जाने का फैसला किया तो परिवारवालों ने शादी की सलाह दी।