MP हाईकोर्ट में 27% OBC आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका हुई खारिज

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें ओबीसी को 27% आरक्षण देने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस फैसले को कांग्रेस की नीतियों की जीत बताया है। कमलनाथ ने मौजूदा राज्य सरकार से सभी स्तर पर तत्काल 27% ओबीसी आरक्षण देने की मांग की है।