महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पहली चार्जशीट दाखिल की है। जांच के मुताबिक, आयोग के सहायक अनुभाग अधिकारी विश्वेश्वर नकाते ने प्रश्न बैंक से करीब 300 सवाल टाइप कर लीक किए थे। प्रेमिका ऋतुजा से रिश्ता टूटने के बाद गौरव पाटील ने इसकी शिकायत की थी।