MUDA घोटाला कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ एक साज़िश है: डीके शिवकुमार

कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर 'मुडा' घोटाला मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने को राज्य के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सीएम के खिलाफ साज़िश बताया है। उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह असंवैधानिक और कानून के खिलाफ है। राज्यपाल के कार्यालय का बीजेपी सरकार द्वारा दुरुपयोग किया गया है।" बकौल शिवकुमार, सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।

Load More