NALCO में डिप्टी व सीनियर मैनेजर समेत 32 पदों पर निकली भर्ती, ₹2.80 लाख/माह तक मिलेगा वेतन

नैशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) में डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के 32 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार 11 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी जनरल मैनेजर को ₹1.20 लाख से ₹2.80 लाख, सीनियर मैनेजर को ₹90,000 से ₹2.40 लाख और डिप्टी मैनेजर को ₹70,000 से ₹2 लाख तक का मासिक वेतन मिलेगा।