NBCC ने दिल्ली सरकार के साथ सुलझाया विवाद, शुरू होगा ₹8500 करोड़ रेवेन्यू वाला प्रोजेक्ट
सरकारी कंपनी एनबीसीसी लिमिटेड ने बताया है कि कंपनी ने दिल्ली सरकार के साथ लंबे समय से चले आ रहे एक ज़मीन के विवाद में समझौता कर लिया है। अब इसके बाद एनबीसीसी लिमिटेड साउथ दिल्ली में 21.23 एकड़ के ज़मीन पर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट बनाएगी जिसमें कंपनी को ₹8,500 करोड़ का रेवेन्यू हो सकता है।