inshorts

दिल्ली से कश्मीर तक फैले दवा तस्करी नेटवर्क का NCB ने किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

NCB ने दिल्ली से कश्मीर घाटी तक फैले अंतरराज्यीय दवा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जम्मू और दिल्ली में हुई कार्रवाई के दौरान अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्ली के शाहदरा स्थित एक गुप्त गोदाम से पांच लाख से अधिक टैबलेट, कैप्सूल और दवाओं की बोतलें बरामद हुईं। मामले में जांच जारी है।