अब 9वीं के बच्चे सीखेंगे बिज़नेस, NCERT की किताबों में जुड़ा स्टार्टअप का पाठ

NCERT ने कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब में व्यक्तिगत वित्त और उद्यमिता से जुड़े दो अध्याय शामिल किए हैं। इनमें छात्रों को बजट बनाना, बचत, फिक्स्ड डिपॉज़िट, म्यूचुअल फंड, शेयर, ईएमआई, बीमा और आयकर की जानकारी दी जाएगी। उद्यमिता वाले अध्याय में बिज़नेस प्लान, स्टार्टअप, मुनाफे और नुकसान की गणना सिखाई जाएगी।

Load More