NCP के दोनों गुटों के कार्यकर्ता एकजुट होना चाहते हैं, पारिवारिक तनाव खत्म हो गया है: अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने शुक्रवार को कहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के कार्यकर्ता अब एकजुट होना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि पवार परिवार के बीच सभी मतभेद समाप्त हो चुके हैं। यह बयान दोनों गुटों के पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ने के फैसले के बाद आया है।