क्या NCP के दोनों गुट का होगा विलय? शरद पवार की पार्टी के नेता ने साफ की तस्वीर
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी (पवार गुट) के नेता अनिल देशमुख ने पार्टी के दोनों गुटों के विलय की संभावना से इनकार करते हुए अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत है। देशमुख ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के विलय संबंधी बयानों पर भी सवाल उठाए।