'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', यूसुफ पठान की पार्टी की मांग; लिखी चिट्ठी
एनडीए की सहयोगी और सांसद यूसुफ पठान की नैशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने का श्रेय उन्हें दिया। वहीं, INDIA गठबंधन ज्ञानेश के विरोध में 6-अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च निकालेगा।