पटना (बिहार) में हुई ₹1 करोड़ की लूट पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने X पर लिखा, "हत्या, लूट, चोरी, रंगदारी, बलात्कार और भ्रष्टाचार ही नीतीश सरकार की एकमात्र उपलब्धि है।" उन्होंने लिखा, "एनडीए के बड़बोले अहंकारी नेता चुप हैं क्योंकि सबका हिस्सा फिक्स है।" ज़मीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पैसे लेकर पहुंचे लोगों से यह लूट हुई है।