NDA जीता तो बिहार में नीतीश सीएम बनेंगे या नहीं? राजनाथ सिंह ने दूर की उलझन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगर बिहार चुनाव में एनडीए की जीत हुई तो नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए यह चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ रहा है। सिंह ने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए बिहार की 243 में से 160 से ज़्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा।