inshorts

NEP को तमिलनाडु CM ने किया खारिज, कहा- ब्लैकमेल कर रही है केंद्र सरकार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को खारिज करते हुए कहा कि यह नीति उन्हें पसंद नहीं है। वहीं, स्टालिन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के '3-भाषा वाला फॉर्मूला लागू करने पर ही तमिलनाडु को ₹2,000 करोड़ जारी करेंगे' बयान को ब्लैकमेल करना बताया है। बकौल सीएम, यह फॉर्मूला राज्य पर हिंदी थोपने की कोशिश है।