लश्कर के संदिग्ध आतंकियों को पनाह देने के आरोप में NIA ने श्रीनगर में अटैच की आवासीय संपत्ति
NIA ने श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में UAPA के तहत गुलाम मोहम्मद मीर की संपत्ति अटैच की है। NIA के मुताबिक, मकान का इस्तेमाल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों को पनाह देने और आतंकी नेटवर्क से जुड़ी सामग्री छिपाने के लिए किया गया था। एजेंसी के अनुसार, तलाशी में विस्फोटक, डिजिटल उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई थी।