inshorts

NPS, UPS और अटल पेंशन योजना की बदल जाएगी फीस, जानें अब कितना देना होगा चार्ज

पेंशन फंड रेगुलेटरी ऐंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नैशनल पेंशन सिस्टम, अटल पेंशन योजना, NPS-लाइट और यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के लिए शुल्क ढांचा बदला है। NPS और UPS के ग्राहकों को नया PRAN खोलने पर ई-PRAN किट के लिए ₹18 और फिज़िकल PRAN कार्ड के लिए ₹40 फीस देनी होगी।