NPS में खाता खोलना हुआ आसान, PFRDA ने लॉन्च किया StAR NPS प्लैटफॉर्म
PFRDA ने नैशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में नए निवेशकों को जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए StAR NPS नामक डिजिटल प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके ज़रिए NPS अकाउंट खोलने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकेगी। इसमें ग्राहक की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक रूप से ली जाती है और KYC सत्यापन CKYC या DigiLocker के माध्यम से किया जाता है।