NSD में मनोज बाजपेयी को मौका नहीं मिला लेकिन उनका करियर शानदार रहा: NSD के निदेशक
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभिनेता मनोज बाजपेयी को एनएसडी में प्रवेश नहीं मिला लेकिन इसका उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मनोज बाजपेयी सिनेमा के क्षेत्र में एक बेहद सफल कलाकार हैं। मनोज बाजपेयी ने एनएसडी में दाखिले के लिए कई बार कोशिश की थी।