OBC आरक्षण विवाद पर मानहानि केस में शिवराज सिंह चौहान को SC ने व्यक्तिगत पेशी से दी छूट
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मानहानि से जुड़े मामले में व्यक्तिगत पेशी से राहत दी है। यह मामला 2021 में कांग्रेस नेता विवेक तन्खा द्वारा ओबीसी आरक्षण से जुड़े कथित झूठे प्रचार को लेकर दर्ज कराया गया था। गौरतलब है, इससे पहले भी एससी से शिवराज को गिरफ्तारी से राहत मिली थी।