दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों के ग्रुप OPEC+ ने एक बार फिर तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। ग्रुप ने तय किया है कि अगस्त से रोज़ाना 1.88 लाख बैरल अतिरिक्त कच्चा तेल बाज़ार में लाया जाएगा। इससे दुनिया में तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख सकता है।