PB फिनटेक के शेयर क्रैश में भी बना तगड़ा पैसा, एक दिन में ही ₹20,000 के बन गए ₹75 लाख
पीबी फिनटेक के शेयर में आज 36% की भारी गिरावट के बीच सितंबर 1600 पुट ऑप्शन ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। मनीकंट्रोल के मुताबिक, इस कॉन्ट्रैक्ट में ₹20,000 का निवेश एक ही दिन में बढ़कर करीब ₹75 लाख हो गया। वहीं, इस भारी गिरावट से कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण एक दिन में करीब ₹30,000 करोड़ घट गया।