प्रशांत किशोर ने राज ठाकरे को कहा 'लंपट', दी BJP को चेतावनी

जन सुराज पार्टी चीफ प्रशांत किशोर ने कहा है कि राज ठाकरे 'लंपट' हैं और जब उन्हें कोई नहीं पूछता तो वह यूपी-बिहार वालों को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे जैसे लोगों को बेवजह महत्व नहीं देना चाहिए। किशोर ने चेतावनी दी कि महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों के साथ गलत हुआ तो लोग बीजेपी से जवाब मांगेंगे।