PM पद के लिए खड़ा होने के लिए कहने पर विनोद खन्ना ने इसे शातिर खेल बताया था: ऐक्टर अनंत

ऐक्टर अनंत महादेवन ने बताया है, "एक बार मैंने अभिनेता-राजनेता विनोद खन्ना से कहा था कि 'सर, आपको देश के प्रधानमंत्री पद के लिए खड़ा होना चाहिए...'।" अनंत ने कहा, "इस पर विनोद खन्ना ने (मुझसे) कहा था 'नहीं अनंत, आप नहीं जानते यह बहुत शातिर खेल है। जितना आप सोचते हैं यह उतना आसान और...सीधा नहीं है'।"