PM बातों को छुपा जाते हैं, ट्रंप उजागर कर देते हैं: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि दिवाली की शुभकामनाओं के अलावा उन्होंने रूस से भारत के तेल आयात के बारे में भी बात की और उन्हें आश्वासन दिया गया...कि ये आयात बंद कर दिए जाएंगे।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातों को छुपा जाते हैं, ट्रंप उन्हें उजागर कर देते हैं।