PM बनने के बाद 11 साल में पहली बार RSS मुख्यालय पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 11 साल में पहली बार रविवार को नागपुर (महाराष्ट्र) में स्थित आरएसएस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विज़िटर बुक में अपने हस्ताक्षर के साथ लिखा, "डॉ. हेडगेवार और पूज्य गुरुजी को शत्-शत् नमन। उनकी स्मृतियों को संजोने और इस स्मृति मंदिर में आकर अभिभूत हूं।"