'आप' नेता आतिशी ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव परिणाम घोषित हुए 10 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक बीजेपी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने (बीजेपी के) 48 विधायकों में से किसी पर भरोसा नहीं है।" गौरतलब है, बीजेपी ने चुनाव में 48 सीटें जीती हैं।