PM मोदी की दिवंगत मां का AI वीडियो हटाएं: कांग्रेस से पटना हाईकोर्ट
पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां वाले एआई वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से हटाने को कहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री की मां को उनके सपने में आकर उनसे बात करते हुए दिखाया गया था। इसे प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां की छवि 'खराब' करने वाला वीडियो बताते हुए कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर हुई थी।