PM मोदी की फैन हूं, उनसे पूछना चाहती हूं वह कला के बारे में क्या सोचते हैं: कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन हूं और मैं उनसे बातचीत करना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से मिलकर पूछना चाहती हूं कि वह कला के बारे में क्या सोचते हैं?...जब प्रधानमंत्री मंडी (हिमाचल प्रदेश) में मेरे कैंपेन में आए थे तब भी मैंने उनसे बातचीत करने को लेकर सोचा था।"