PM मोदी क्लॉक्ड इट: बांसुरी स्वराज ने Gen-Z स्लैंग में की ऐंटी पेपर लीक कानून की तारीफ
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को संसद में ऐंटी-पेपर लीक बिल में बदलावों पर बात करते हुए 'जेन-ज़ी' स्लैंग का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'क्लॉक्ड इट' (पीएम ने इसे भांप लिया) और इसका कानूनी समाधान निकाला।" इसे एक मज़बूत कानून बताते हुए उन्होंने कहा कि आज इसे और भी ज़्यादा मज़बूत बनाया जा रहा है।