inshorts

PM मोदी ने H-1B वीज़ा की फीस बढ़ने के बाद दिया पहला बयान, कहा- भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है निर्भरता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भावनगर (गुजरात) में रोड शो के दौरान कहा, "दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है...हमें मिलकर इस दुश्मन, निर्भरता के दुश्मन को हराना होगा।" उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा की फीस बढ़ाए जाने के बाद आया है।