प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ (गुजरात) और कोटा (राजस्थान) में हुए सड़क हादसों पर शोक जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000-₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। गुजरात में हुए हादसे में कम-से-कम 7 और राजस्थान में 9 लोगों की मौत हुई है।