PM मोदी ने बांग्लादेश में BNP की प्रचंड जीत के बाद तारिक रहमान से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रचंड जीत के बाद पार्टी प्रमुख तारिक रहमान से बात की है। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी।" प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।"