प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह और एचवी शेषाद्रि की जन्मशताब्दी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था तब स्वामी विवेकानंद ने भारत की आध्यात्मिक चेतना जगाई थी। उन्होंने प्रशांति कुटीरम की 50 साल की यात्रा को सेवा और समर्पण की असाधारण गाथा बताया।