PM मोदी ने CM खेमचंद सिंह को मणिपुर में शांति बहाली का दिया आश्वासन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य में शांति बहाली के प्रयासों में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम खेमचंद सिंह ने प्रधानमंत्री के सामने बस सेवाएं व NH पर ट्रक आवाजाही बहाल होने और RIMS को AIIMS दर्जा देने की मांग रखी।