प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने IIT और ITI दोनों को भारत की अमानत, सामर्थ्य और भविष्य बताया। उन्होंने कहा, "जितना सम्मान IIT के लोगों का होगा, उतना ही सम्मान मेरे ITI के बच्चों का भी होगा।"