प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली (बिहार) में ₹34,470 करोड़ की परियोजनाओं के साथ नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में घोटालों और अपराध के आंकड़ों की चर्चा होती थी लेकिन अब निवेश और अपराधियों पर कार्रवाई की चर्चा होती है। उन्होंने 100 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई और आवास योजना के लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपीं।