PM मोदी पर टिप्पणी करने वाला X अकाउंट 'डॉ निमो यादव' होगा बहाल, दिल्ली HC ने दिया आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की आलोचना करने वाले X अकाउंट 'डॉ निमो यादव' को बहाल करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पुरुषेन्द्र कुमार कौरव ने सोमवार को आदेश देते हुए कहा कि अकाउंट बहाल कर दिया जाएगा लेकिन केंद्र सरकार द्वारा आपत्तिजनक के रूप में चिह्नित किए गए कुछ पोस्ट फिलहाल ब्लॉक रहेंगे।

Load More