POCSO आरोपी व कोरियोग्राफर जानी मास्टर संग काम करने पर हुई एआर रहमान की आलोचना
संगीतकार एआर रहमान को पॉक्सो के आरोपी-कोरियोग्राफर जानी मास्टर संग काम करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जानी पर एक नाबालिग असिस्टेंट कोरियोग्राफर से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें पिछले साल ज़मानत मिली थी। हाल में जानी ने रहमान संग एक फिल्म में काम करने पर एक पोस्ट शेयर किया था।