जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि अगर केंद्र सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस ला सकती है तो उसे आज ही ऐसा करना चाहिए। उन्होंने कहा, "...लेकिन दूसरा हिस्सा चीन के पास है, इसके बारे में बात क्यों नहीं करते? कारगिल युद्ध के समय पीओके क्यों वापस नहीं लाए, मौका था आपके पास।"