Pok में लगातार दूसरे दिन हड़ताल जारी, 3 पुलिसकर्मियों की मौत व 100 से अधिक घायल

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बुधवार लगातार दूसरे दिन हड़ताल जारी रही और इस दौरान हुई हिंसा में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई व 100 अन्य घायल हो गए। इन प्रदर्शनों में अबतक 10 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जियो न्यूज़ के मुताबिक, सरकार ने जेकेजेएएसी को फिर बातचीत का प्रस्ताव दिया है।