Q2 में यात्रा ऑनलाइन का मुनाफा हुआ डबल, शेयर बने रॉकेट; एक साल के हाई पर पहुंचे
यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड के शेयर सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद बुधवार को इंट्रा-डे में 19.39% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 94.5% बढ़कर ₹14.2 करोड़ पर पहुंच गया और इस दौरान रेवेन्यू सालाना आधार पर 48.4% बढ़कर ₹350.8 करोड़ पर पहुंच गया।