मध्य प्रदेश सरकार 12 मार्च को बजट पेश करेगी और उसकी डिटेल जानकारी राज्य के नागरिकों को देने के लिए बजट-पुस्तिका के साथ ही क्यूआर कोड भी जारी करेगी। क्यूआर कोड स्कैन करते ही लोग सरकार की आमदनी, खर्च व विभागों को मिलने वाली धनराशि के सभी आंकड़े मोबाइल पर ही देख सकेंगे। सोमवार से बजट सत्र की शुरुआत होगी।