अमेरिका में 3 लोगों पर इंग्लैंड में आतंकवादी हमले की साजिश रचने का लगा आरोप
अमेरिका में तीन लोगों पर इंग्लैंड के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर आतंकी हमला करने की साजिश रचने का आरोप लगा है। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों ने ईरान समर्थित गुटों के साथ मिलकर ईंधन से भरी तीन संदिग्ध वैन के जरिए हमला करने की योजना बनाई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने 27 सितंबर को इस साजिश को नाकाम कर दिया था।