भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, सितंबर के अंतिम सप्ताह में 0.2 मीट्रिक टन की बढ़ोतरी के साथ 2025-26 की पहली छमाही में बैंक के सोने का भंडार 880 मीट्रिक टन से अधिक हो गया है। गौरतलब है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक तनाव के बीच लोग सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने में निवेश कर रहे हैं।