Paytm को RBI से मिली बड़ी मंज़ूरी, जानें कब से दोबारा शुरू हो सकती है वॉलेट सर्विस

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को बड़ी राहत देते हुए RBI ने उसकी सब्सिडियरी PPSL को डिजिटल वॉलेट कारोबार शुरू करने की सैद्धांतिक मंज़ूरी दे दी है। हालांकि, वॉलेट सर्विस तुरंत शुरू नहीं होगी और कंपनी को 6-महीने के भीतर सिस्टम ऑडिट कराकर रिपोर्ट RBI को सौंपनी होगी। इसके बाद अंतिम मंज़ूरी मिलने पर वॉलेट सेवाएं शुरू हो सकेंगी।