RCB ने बनाया IPL के प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा टोटल
आरसीबी ने मंगलवार को जीटी के खिलाफ आईपीएल के प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। आईपीएल 2026 के क्वॉलिफायर 1 में आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार के 93*(33) रनों की बदौलत 20 ओवर में 254/5 का स्कोर बनाया। इससे पहले आईपीएल में प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर (233 रन) जीटी ने 2023 में एमआई के खिलाफ बनाया था।